Advertisement
एटीपी फाइनल्स : सिनर की शानदार शुरुआत, अलियासिमे को 7-5, 6-1 हराया

फेलिक्स ऑगर-अलियासि दूसरे सेट के दूसरे गेम में सर्विस गंवाने के बाद उबर नहीं पाए। वह बाईं पिंडली में दर्द से परेशान थे। ऐसे में कोर्ट पर ही उनका उपचार किया गया। परेशानी के बावजूद उन्होंने लगातार संघर्ष किया, लेकिन सेट को 1-6 से गंवा बैठे।
मुकाबला जीतने के बाद सिनर ने ऑगर-अलियासिमे के बारे में कहा, "मुझे उम्मीद है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उम्मीद करता हूं कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं।"
इनाल्पी एरिना में जीत के साथ सिनर ने एटीपी ईयर-एंड नंबर 1 के लिए कार्लोस अल्काराज को पछाड़ने की अपनी संभावनाओं को भी बरकरार रखा है। लाइव रैंकिंग में यह इतालवी खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी से 1,050 अंक पीछे है।
दूसरी ओर, अल्काराज ने रविवार दोपहर एलेक्स डी मिनौर को हराकर अपने एटीपी फाइनल्स अभियान की शुरुआत की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


