Asian Boxing Championship : Sumit, Shiva and Amit enter in semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एशियन बॉक्सिंग : सेमीफाइनल में पहुंचे सुमित, शिव और अमित

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 11:53 AM (IST)
एशियन बॉक्सिंग : सेमीफाइनल में पहुंचे सुमित, शिव और अमित
ताशकंद (उजबेकिस्तान)। भारतीय मुक्केबाज सुमित सांगवान (91 किलोग्राम), शिव थापा (60 किलोग्राम) और अमित फांगल (49 किलोग्राम) ने बुधवार को दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एशिया मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अपने-अपने भारवर्गों में शीर्ष-3 में जगह पक्की करने के साथ ही तीनों भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का आयोजन जर्मनी के हैंबर्ग में 25 अगस्त से तीन सितम्बर के बीच होगा। एशिया मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय सुमित रहे। उन्होंने तीसरे वरीय चीनी खिलाड़ी को फेंगकाई यु को लाइट हैवीवेट (91 किलोग्राम) वर्ग के क्वार्टर फाइनल में 4-1 से मात दी। सेमीफाइनल में सुमित का सामना ताजिकिस्तान के मुक्केबाज जाखोन कुरबोनोव से शुक्रवार को होगा। कुरबोनोव ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के मुक्केबाज महमूद सनाउल्लाह को हराया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement