Ashwin comes on second spot in icc test bowling ranking Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अश्विन को एक स्थान का फायदा और...

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 5:46 PM (IST)
अश्विन को एक स्थान का फायदा और...
कानपुर। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम के निचले क्रम ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया और यही वह क्षेत्र है जहां टीम को लगातार काम करने की जरुरत है। भारत ने सोमवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड को अपने ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच में 197 रनों से हराते हुए तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच के बाद कोहली ने कहा कि निचले क्रम द्वारा बनाए गए 40-50 रन उपमहाद्वीप में टीम को मजबूती दे सकते हैं। कोहली ने कहा कि उन्हें लगता है कि वे आपको 300 के आस-पास ही आउट कर लेंगे, लेकिन अगर आप 340-360 तक पहुंच जाते हो तो यहां से विपक्षी के लिए मुश्किल हो जाती है। हमने इस क्षेत्र में सुधार किया है और लगातार इस पर काम कर रहे हैं क्योंकि 40-50 रन विदेशों में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

4/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement