Argentina down Qatar 2-0, move to Copa America quarters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोपा अमेरिका : कतर को 2-0 से हराकर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जून 2019 4:45 PM (IST)
कोपा अमेरिका : कतर को 2-0 से हराकर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में
पोर्टो अलेग्रो (ब्राजील)। अर्जेंटीना की फुटबाल टीम ने एशियाई चैम्पियन कतर को 2-0 से हराते हुए कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक एरेना दो ग्रेमियो में करीब 40 हजार दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए ग्रुप-बी के इस मुकाबले में अर्जेंटीना के लिए लाउतारो मार्टिनेज और सर्गियो एग्वेरो ने गोल किए। इस मैच से पहले अर्जेटीना की टीम कोलम्बिया से 0-2 से हारकर तथा पराग्वे से 1-1 का ड्रॉ खेलने के बाद अपने ग्रुप में सबसे नीचे थी। ऐसे में उसे इस प्रतिष्ठित आयोजन के अगले दौर में पहुंचने के लिए हर हाल में कतर को हराना था।
इस मैच में अर्जेंटीना के कप्तान और सबसे बड़े स्टार लियोनेल मेसी एक बार फिर अपनी छाप छोडऩे में नाकाम रहे। कुछ मौकों पर मेसी ने अपनी कारीगरी दिखानी चाही लेकिन कतर की रक्षापंक्ति ने उन्हें भरपूर आजादी का लुत्फ नहीं लेने दिया।
ग्रुप-बी के ही एक अन्य मैच में पराग्वे को रविवार को कोलम्बिया के हाथों 0-1 से हार मिली। इससे अर्जेंटीना को दूसरे स्थान पर जाने का मौका मिल गया।
क्वार्टर फाइनल में उसका सामना 28 जून को वेनेजुएला से होगा, जिसे शनिवार को एक्वाडोर को हराते हुए क्वार्टर फाइनल का रास्ता तय किया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement