Advertisement
आर्चर एशेज की दिशा बदल सकते हैं : रूट

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रूट के हवाले से लिखा है, ‘‘वह आए और उन्होंने बड़ा प्रभाव छोड़ा। उन्होंने हमारे गेंदबाजी आक्रमण में अलग चीज जोड़ी है और आस्ट्रेलिया को सोचने पर मजबूर किया।’’
रूट ने कहा, ‘‘टेस्ट पदार्पण पर अगर कोई इस तरह का शानदार प्रदर्शन करता है तो यह देखना सुखद होता है। अपने अलग एक्शन और स्वाभाविक गति से उन्होंने चीजों को मुमकिन किया। इससे अंतिम तीन मैच रोचक हो गए हैं।’’
टेस्ट कप्तान ने कहा, ‘‘एक चीज जो उन्होंने कर दी है वो यह है कि अब आस्टे्रलिया इस बात पर सोचेगी कि उन्हें वापसी कैसे करनी है। आर्चर उनके खिलाफ मजबूती से आएंगे। इस तरह के गेंदबाज के खिलाफ स्लिप में खड़े होना बल्लेबाजी न करने से ज्यादा अच्छा होता है।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


