All England Open Badminton Tournament : Ratchanok Intanon and Lee Chong Wei enter in final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑल इंग्लैंड ओपन : फाइनल में पहुंचे रातचानोक और ली चोंग

khaskhabar.com: रविवार, 12 मार्च 2017 12:09 PM (IST)
ऑल इंग्लैंड ओपन : फाइनल में पहुंचे रातचानोक और ली चोंग
बर्मिंघम। थाईलैंड की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी रातचानोक इंतानोन और मलेशिया के धुरंधर पुरुष खिलाड़ी ली चोंग वेई ने शनिवार को अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में रातचानोक ने जापान की अकाने यामागुची को 49 मिनट में 22-20, 21-16 से मात दी, वहीं पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में ली चोंग ने चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को करीब एक घंटा तक खिंचे मुकाबले में 10-21, 21-14, 21-9 से मात दी। रातचानोक का मुकाबला महिला एकल वर्ग के फाइनल में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से होगा। ताई जू यिंग ने शनिवार को ही एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में कोरिया की सुंग जी ह्यून को 11-21, 21-14, 21-14 से मात दी। इसके अलावा, टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में हुए पहले सेमीफाइनल मैच में शनिवार को ली जुनहुई और लियु युचेन की चीनी जोड़ी ने हमवतन जोड़ी लियु चेंग और झांग नान को 21-18, 21-14 से हराकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा है। (IANS)

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement