Advertisement
अमेरिका ओपन जीतने के बाद थीम ने कहा, काश दो विजेता हो सकते

थीम अपने देश के लिए ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले थॉमस मस्टर ने 1995 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। वह अपने शुरुआती तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल हार गए थे जिसमें से एक इसी साल आस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल था जहां नोवाक जोकोविक ने उन्हें मात दी थी।
उन्होंने कहा, "यह ऐसा ही होना था। मेरा करियर हमेशा से वैसा ही रहा है जैसा आज का मैच था- कई उतार-चढ़ाव और यह जिस तरह से हुआ है वो मुझे काफी पसंद आया।"
ज्वरेवे ने पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में कदम रखा था। उन्होंने भी थीम की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा, "मैं थीम को पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए बधाई देना चाहता हूं। काश तुम थोड़ा और चूक जाते तो यह ट्रॉफी मेरे हाथ में होती, लेकिन मैं यहां उप-विजेता के तौर पर बोल रहा हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं अपनी टीम का मेरे साथ बने रहने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। बीते दो साल मेरे टेनिस करियर के लिए आसान नहीं रहे हैं। हम निश्चित तौर पर आगे बढ़ रहे हैं और मैं उम्मीद है हम एक दिन साथ ट्रॉफी उठाएंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


