Advertisement
क्रिकेट मैदान के बाद अब यहां इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत कौर

म्यूजियम के क्यूरेटर और फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हरमनप्रीत इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित थीं। उन्होंने इसके लिए जयपुर वैक्स म्यूजियम का शुक्रिया अदा किया है। 300 साल पुरानी हेरिटेज साइट में बना जयपुर वैक्स म्यूजियम एक अनोखा सांस्कृतिक आकर्षण बना हुआ है, जिसमें इतिहास, कला और राष्ट्रीय गौरव का मेल है।
श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर वैक्स म्यूजियम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पर ज्यादा फोकस करने के बजाय, समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले आइकॉन के स्टैच्यू बनाने की अनोखी पॉलिसी को फॉलो करता है।
जयपुर वैक्स म्यूजियम में पहले से ही सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली, साइना नेहवाल और संदीप सिंह जैसी मशहूर खेल हस्तियों के वैक्स फिगर हैं। हरमनप्रीत का स्टैच्यू शामिल होने से म्यूजियम में आइकॉन का कलेक्शन और मजबूत होगा।
हरमनप्रीत कौर वैक्स फिगर के उद्घाटन समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल होंगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


