AFC Asian Cup : Vietnam enter first time in quarter final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एएफसी एशियन कप : वियतनाम पहली बार क्वार्टर फाइनल में

khaskhabar.com: सोमवार, 21 जनवरी 2019 12:30 PM (IST)
एएफसी एशियन कप : वियतनाम पहली बार क्वार्टर फाइनल में
दुबई। वियतनाम की फुटबॉल टीम ने रविवार को यहां एक रोमांचक मुकाबले में जॉर्डन को मात देकर पहली बार एएफसी एशियन कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पेनल्टी शूटआउट तक गए अंतिम-16 के मैच में वियतनाम ने जॉर्डन को 4-2 (1-1) से मात देकर इतिहास रचा। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहला गोल हालांकि जॉर्डन ने दागा। 39वें मिनट में बहा अब्देल-रहमान ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछडऩे के बाद भी वियतनाम ने अपने खेले के स्तर में गिरावट नहीं आने दी। दूसरा हाफ वियतनाम के लिए दमदार रहा। 51वें मिनट में न्गुयेन कोंग फुओंग ने बराबरी का गोल किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement