Advertisement
तीसरा वनडे : भारत ने वेस्टइंडीज को 266 रनों का दिया लक्ष्य

दोनों के बीच 110 रनों की लंबी होती साझेदारी को हेडन वाल्श ने तोड़ा, जब पंत (छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन) को शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 152 रन था। छठे नंबर पर आए फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन ज्यादा देर सूर्यकुमार (6) टिक न सके और एलेन का शिकार बन गए।
37वें ओवर में भारत को छठा झटका लगा, क्योंकि श्रेयस ने नौ चौके की मदद से 111 गेंदों में 80 रन बनाकर वॉल्श की गेंद पर ब्रावो को कैच थमा बैठे। भारत ने 37वें ओवर में छह विकेट खोकर 187 रन बना लिए थे। मैदान पर वाशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर ने पारी को संभाला और महत्वपूर्ण रन जोड़े, इसके साथ ही एलेन की गेंद पर चाहर ने छक्का मारकर भारत का स्कोर 41वें ओवर में 200 रनों पर पहुंचा दिया।
इसके बाद, चाहर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 गेंदों में 38 रन बनाकर होल्डर के शिकार बन गए, जिससे सुंदर और उनके बीच 51 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। भारत ने 46 ओवर के बाद सात विकेट गंवाकर 240 रन बना लिए थे। इस बीच, कुलदीप यादव (5) को भी होल्डर ने चलता किया। वहीं, आखिरी कुछ ओवरों में भारत तेज गति से रन बनाने में संघर्ष किया। सुंदर (33) और मोहम्मद सिराज (4) रन बाकर आउट हो गए, जिससे 50 ओवरों में भारतीय टीम 265 रनों पर सिमट गई। अब वेस्टइंडीज को स्लीन स्वीप से बचने के लिए 266 रन बनाने होंगे। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


