Advertisement
FIFA WC : 16 साल बाद सेनेगल का विजयी आगाज, पोलैंड को 2-1 से हराया

रैफरी ने दिखाया येलो कार्ड
खेल के 35वें मिनट में पोलैंड के क्लोनेक की चूक टीम को भारी पड़ गई और उनके आत्मघाती गोल से सेनेगल ने 1-0 की बढ़त बना ली। 12वें मिनट में पोलैंड के क्राइचोविक को रफ गेम के लिए रैफरी ने येलो कार्ड दिखाया। आठवें मिनट में सेनेगल ने फिर जोरदार मूव बनाया। बाएं छोर से निआंग ने दौड़ लगाते हुए क्रॉस फेंका, लेकिन गोलकीपर जेजेस्नी ने गेंद को कब्जे में कर लिया।
पहले मैच में अंक मतलब दूसरे दौर से आगे निकलना तय
पोलैंड ने जब भी विश्व कप के अपने पहले मैच मे अंक हासिल किया है वो ग्रुप दौर से आगे गई है। ऐसा वो 1974, 1978, 1982, 1986 में कर चुकी है। वहीं 2002 और 2006 में उसे पहले मैच में ही हार मिली थी और टीम का सफर पहले दौर में ही खत्म हो गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


