khaskhabar.com: सोमवार, 01 अगस्त 2016 5:29 PM (IST)
किंग्सटन (जमैका)। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने सबीना पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 158 रन बनाए। यह उनके करियर का तीसरा शतक है। राहुल अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उस क्लब में शामिल हो गए हैं, जहां अब तक भारत के दो दिग्गज सुनील गावसकर और वीनू मांकड ही जगह बना सके थे। राहुल ने बतौर सलामी बल्लेबाज अपने तीनों शुरुआती शतक विदेश में बनाए हैं। राहुल से पहले ऐसा सिर्फ गावसकर और मांकड ने ही किया था।