Kohli, Smith, Root and Williamson are equally talented : Ponting Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोंटिंग ने इन 3 को बताया कोहली की श्रेणी का बल्लेबाज

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 11:15 AM (IST)
पोंटिंग ने इन 3 को बताया कोहली की श्रेणी का बल्लेबाज
उन्होंने कहा कि मेरे विचार मायने नहीं रखते। बीसीसीआई और धोनी इस बारे में क्या सोचते हैं, यह इस पर निर्भर करता है। लेकिन इस समय ऐसा नहीं लगता कि धोनी एकदिवसीय और टी20 टीम की कप्तानी नहीं करना चाहते। पोंटिंग ने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया कि ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टेस्ट टीम इस समय संघर्ष के दौर से गुजर रही है। पोंटिंग ने माना कि 2017 में भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला स्मिथ की टीम के लिए कड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानता की ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम खराब दौर से गुजर रही है। वे जल्द ही भारत के खिलाफ खेलेंगे और यह उपमहाद्वीप में उनके लिए चुनौती होगी। देखना होगा कि वे टेस्ट मैचों में कैसे इस परिस्थिति का सामना करते हैं। पोंटिंग ने कहा कि अगर आप श्रीलंका के खिलाफ हुई श्रृंखला को देखें तो यह बुरी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 10 वर्षों में शीर्ष तीन टीमों में बनी हुई है। (IANS)

5/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement