khaskhabar.com: मंगलवार, 26 जुलाई 2016 12:17 PM (IST)
नई दिल्ली। भारत के विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ की तरह इंग्लैंड के जो रूट ने भी इस समय अपने बल्ले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धूम मचाई हुई है। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई। रूट ने पहली पारी में 254 और दूसरी पारी में 48 गेंदों पर नाबाद 71 रन ठोके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।