khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 11:57 AM (IST)
किंग्सटन (जमैका)। सबीना पार्क मैदान पर जारी भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के लिए बरसात वरदान का काम कर रही है। शुरुआती दो दिनों तक कोई बारिश नहीं हुई लेकिन तीसरे दिन से बारिश का जो रुक-रुककर होने का सिलसिला चला वह थमने का नाम नहीं ले रहा।