khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 5:07 PM (IST)
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में आज तक 42 दफा हैट्रिक (लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट) बनाई जा चुकी है। भारत की ओर से दो गेंदबाजों हरभजन सिंह और इरफान पठान ने ही यह कमाल किया है। ऑफ स्पिनर हरभजन ने 11 मार्च 2001 से कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए टेस्ट में रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट व शेन वार्न को आउट कर हैट्रिक बनाई थी।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने यह उपलब्धि 29 जनवरी 2006 से कराची में शुरू हुए टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की। इरफान ने सलमान बट, यूनुस खान व मोहम्मद यूसुफ को शिकार बनाया।
आईए अब नजर डालें टेस्ट में पिछले पांच गेंदबाजों पर जिन्होंने बनाई हैट्रिक :-