पणजी। गोवा पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने तीन करोड़ रुपये के घोटले के आरोप में गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के शीर्ष तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जीसीए के अध्यक्ष चेतन देसाई, सचिव विनोद फडक़े और कोषाध्यक्ष अकबर मुल्ला को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।