शास्त्री ने गांगुली को लिया आडे हाथ, दे डाली ये नसीहत
khaskhabar.com: बुधवार, 29 जून 2016 08:40 AM (IST)
शास्त्री (54) के साक्षात्कार के दौरान बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के
अध्यक्ष सौरव गांगुली बैठक में मौजूद नहीं थे जिसके कारण शास्त्री काफी
नाराज हुए। एक समाचार चैनल से बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि वह निराश
हैं और गांगुली के व्यवहार के अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही
गांगुली को सलाह दी है कि वह आगे से ऐसा नहीं करें।