khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 11:24 AM (IST)
हेडिंग्ले (लीड्स)। इंग्लैंड ने गजब की फॉर्म का सिलसिला जारी रखते हुए पाकिस्तान को चौथे वनडे में 12 गेंद पहले चार विकेट से हराकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड की नजर अब क्लीनस्वीप पर रहेगी। सीरीज का पांचवां व अंतिम वनडे कार्डिफ में चार सितंबर को खेला जाएगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही थी।