Dhoni video with daughter Ziva goes viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धोनी संग बेटी जिवा का ये क्यूट वीडियो हुआ वायरल

khaskhabar.com: बुधवार, 27 जुलाई 2016 09:46 AM (IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक के बाद जमकर लुफ्त उठा रहे है। धोनी आजकल अपना पूरा समय अपने परिवार और बेटी जीवा के साथ बीता रहा है। अपनी बेटी जिवा के साथ धोनी ने एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मोबाइल ऐप स्नैपचैट के इस वीडियो में जिवा और धोनी बहुत क्यूट लग रहे हैं। जिवा मोबाइल कैमरे तक आ रही है, जबकि धोनी पीछे से हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो गया है और खूब देखा जा रहा है। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी अब अक्टूबर तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में वो फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। तस्वीरें देखने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement