khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 6:50 PM (IST)
दीपा के पड़ोसी और माकपा के नेता शंकर
प्रसाद दत्ता ने आईएएनएस को बताया कि हम काफी खुश हैं कि क्वालीफिकेशन में
आठवें स्थान से दीपा ने फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया। लोकसभा के सदस्य
दत्ता ने कहा कि हम आश्वस्त हैं कि दीपा अगले ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक
जीतेंगी। हम निराश नहीं हैं। आभारी हैं कि वह त्रिपुरा के नाम को विश्व के
शीर्ष स्तर के खेल में लेकर गईं।