बैठक के बाद लोढ़ा समिति ने कहा कि बैठक में बीसीसीआई को एजीएम 21
सितंबर को आयोजित कराने का निर्देश देना का फैसला लिया गया है जो कि अपने
नियमित व्यवसाय तक ही सीमित रहेगी जिनका संबंध पिछले साल (2015-2016) से
होगा। साथ ही कहा है कि अगले साल (2016-17) से संबंधित मामलों पर फैसला
लोढ़ा समिति की सिफारिशों में सुझाए गए नियमों को अपनाने के बाद ही लिया
जाएगा।