khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 11:45 AM (IST)
नई दिल्ली। बिहार क्रिकेट संघ के सचिव आदित्य वर्मा ने बुधवार को एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को निशाने पर लिया और लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर राय देने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मरकडेय काट्जू की अध्यक्षता में कानूनी समिति का गठन करने की आलोचना की।
वर्मा का कहना है कि बोर्ड लोढ़ा समिति की सिफारिशों को दबाने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को बीसीसीआई ने कार्यकारी समिति की बैठक में खेल एवं प्रशासनिक सुधारों पर लोढ़ा समिति की सिफारिशों को समझने के लिए गठित कानूनी समिति का अध्यक्ष काटजू को बनाया है।