khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 5:31 PM (IST)
चौथे दिन का खेल
खत्म होने के बाद भुवनेश्वर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसी तरह का
कोई दबाव नहीं था। हालांकि जब आप काफी लंबे समय के बाद खेलते हैं तो थोड़ी
घबराहट होती है, चाहे आप किसी भी प्रारूप में खेलें। अगर मैं क्लब क्रिकेट
भी लंबे समय के बाद खेलूंगा तब भी मैं थोड़ा घबराऊंगा। लेकिन जब मैं मैदान
पर आया और पहली गेंद डाली तब सबकुछ सामान्य हो गया था।