ace shuttler saina nehwal undergoes successful knee surgery Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सायना की सर्जरी सफल,4महीने कोर्ट से दूर

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 7:09 PM (IST)
सायना की सर्जरी सफल,4महीने कोर्ट से दूर
सायना ने रियो ओलिंपिक में घुटने की चोट के बावजूद दो मैच खेले थे और एक मैच जीतने में सफल रही थीं। लंदन ओलिंपिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाली सायना ने यूक्रेन की मारिडा उलीतिना के खिलाफ हुए अपने दूसरे ग्रुप मैच से पहले दर्द निवारक इंजेक्शन लिया था। उलीतिना के हाथों हारकर उनके जल्द ही रियो से बाहर होने के पीछे उनकी चोट प्रमुख वजह रही और मैच के दौरान वह स्पष्ट तौर पर दर्द से जूझती दिखाई दी थीं। सायना को सर्जरी के लिए शुभकामनाएं देने वालों में वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा, कपिल शर्मा, फराह खान, गोल्फ खिलाडी शर्मिला निकोलेट, सुनील शेट्टी और उनकी बेटी अथिया शेट्टी और महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। बॉलिवुड अभिनेता दीपक डोबरियाल ऑपरेशन के बाद सानिया का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंच गए और सायना ने उनके साथ खिंची तस्वीर टि्वटर पर साझा की। (आईएएनएस)

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement