कोहली और रहाणे की जोड़ी लय में थी लेकिन एक बार फिर एंडरसन अपनी टीम को सफलता दिलाने में कामयाब रहे। उन्होंने दिन का खेल खत्म होने से नौ गेंद पहले रहाणे को विकेट के पीछे बेर्यस्ट्रो के हाथों कैच कराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को हालांकि अपेक्षित शुरुआत नहीं मिली। चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले युवा बल्लेबाज राहुल दूसरे ही ओवर में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गली में खड़ो बेन स्टोक्स के हाथों में समा गई।
यह भी पढ़े :इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे हैं विराट कोहलीयह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने