sc appointed COA panel sacks BCCI employees attatched with Thakur and Shirke Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SC द्वारा नियुक्त प्रशासकों ने BCCI की ओर से नियुक्त कर्मचारी हटाए

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 2:18 PM (IST)
SC द्वारा नियुक्त प्रशासकों ने BCCI की ओर से नियुक्त कर्मचारी हटाए
सीओए की इस बैठक में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर बीसीसीआई के सीईओ जौहरी को कांट्रेक्ट बेस पर नियुक्ति की इजाजत दी गई। यह नियुक्ति अधिकतम चार माह के लिए की जा सकेगी। इसके साथ ही सीओए ने मामलों के आधार पर (केस-टू-केस बेसिस) बीसीसीआई के टेंडर्स को लेकर निर्देश जारी किए हैं, इसमें टीम इंडिया के प्रायोजन अधिकार का मामले पर तुरंत निर्णय लिया जाना है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो जनवरी को अनुराग ठाकुर और अजय शिर्के को उनके पद से हटा दिया था। शीर्ष अदालत ने बीसीसीआई के ज्यादातर पदाधिकारियों को भी हटा दिया था, क्योंकि वे जस्टिस लोढ़ा कमेटी की अर्हता रखने वाली शर्तों का पालन नहीं कर रहे थे। चार सदस्यीय समिति में पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय, आईडीएफसी के प्रबंध निदेशक विक्रम लिमये, महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुलजी और क्रिकेट जानकार व इतिहासविद रामचंद्र गुहा शामिल हैं। विनोद राय इस समिति की अगुवाई कर रहे हैं। रेलवे का नया आदेश, अब रात में ट्रेन में नहीं होगी टिकट की चेकिंग

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement