sc appointed COA panel sacks BCCI employees attatched with Thakur and Shirke Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SC द्वारा नियुक्त प्रशासकों ने BCCI की ओर से नियुक्त कर्मचारी हटाए

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 2:14 PM (IST)
SC द्वारा नियुक्त प्रशासकों ने BCCI की ओर से नियुक्त कर्मचारी हटाए
पूर्व अध्यक्ष और सचिव से अटैच स्टॉफ को हटाने के बारे में फैसला एक फरवरी को सीओए की नई दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया। इसके साथ ही कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने बीसीसीआई के दिल्ली ऑफिस के लिए एक केयरटेयर की नियुक्ति का निर्णय लिया है। बैठक में फैसला लिया गया कि आगे से स्टाफ की नियुक्ति का फैसला सीओए की मंजूरी के बिना नहीं लिया जा सकेगा अंग्रेजी अखबार डीएनए के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के दो वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने आरोप लगाया था कि निशांत जी अरोड़ा ड्रेसिंग रूम की बातें अनुराग ठाकुर तक पहुंचा रहे हैं और वह खिलाडिय़ों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में एक वरिष्ठ खिलाड़ी के हवाले से कहा गया था, ‘क्या मीडिया मैनेजर हमारे चीजें आसान करने के लिए हैं या फिर हमें परेशान करने के लिए? खिलाडिय़ों में इस बात को लेकर काफी अविश्वास हो रहा है कि आखिर ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर कैसे जा रही हैं।’ इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पिछले साल जब भारतीय टीम अमेरिका में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टी-20 मैच खेल रही थी तब एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने खिलाडिय़ों और कोच के बीच विवाद पैदा करने के आरोप में अरोड़ा का विरोध भी किया था।

[@ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement