Advertisement
पीएम मोदी ने सभी बड़े मुद्दों पर तोड़ी चुप्पी, कांग्रेस को यूं लिया आड़े हाथ

सरकार की उलब्धियों का बखान करते हुए पीएम मोदी ने कहा 9.5 लाख करोड़ रुपये की अधूरी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। अभाव का रोना नहीं और प्रभाव से विचलित होना नहीं। यह हर किसी के लिए ताकत बन जाता है। यह सरकार काम पूरा करने की तारीख को कम करने में विश्वास रखती है। सम्मान की समानता, कानून की समानता, मानवीय गरिमा की समानता ऐसे कितने ही विषयों की बाबासाहेब ने व्याख्या की। पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, दशकों से हमारे देश में जो असंतुलन बना था उसे इस सरकार की योजनाएं समाप्त कर रही हैं।
करोड़ों लोगों के पास बैंक अकाउंट न होना बहुत बड़ा अन्याय था। इसे खत्म करने का काम हमने किया है। पिछले 4 वर्षों में देश ने देखा है कि शौचालय से इज्जत भी आती है, समानता भी आती है। हमारे यहां 2014 में 18000 ऐसे गांव थे जहां बिजली नहीं पहुंची थी। डंके की चोट पर लालकिले से ऐलान करके हमारी सरकार ने इन गांवों तक बिजली पहुंचाने का संकल्प किया। पीएम मोदी ने कहा, उज्ज्वला योजना की ग्रामीण महिलाओं में सबसे ज्यादा चर्चा है। जिन घरों में गैस नहीं थी, सामाजिक अन्याय के उदाहरण थे। यह समाजिक न्याय स्थापित करने वाली सबसे लोकप्रिय योजना है।
यह भी पढ़े : गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



