Zone-level camps will be held in Jaipur under the PM SVANidhi Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम स्वनिधि योजना के तहत जयपुर में जोन-स्तरीय शिविर आयोजित होंगे

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026 6:35 PM (IST)
पीएम स्वनिधि योजना के तहत जयपुर में जोन-स्तरीय शिविर आयोजित होंगे
जयपुर। नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि यानी पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत जोन-स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य नए आवेदन पत्र भरवाना, बैंकों में लंबित आवेदनों का निस्तारण कर ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करना है। नगर निगम के अनुसार, ये शिविर जयपुर शहर के विभिन्न जोनों में निर्धारित तिथियों पर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को योजना का लाभ मिल सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
मालवीय नगर जोन: 18–19 फरवरी 2026 एवं 25 मार्च 2026
जगतपुरा/झालाना जोन: 20 फरवरी 2026, 23 फरवरी 2026 एवं 27 मार्च 2026
सांगानेर जोन: 24–25 फरवरी 2026 एवं 30 मार्च 2026
झोटवाड़ा/वैषाली नगर जोन: 26–27 फरवरी 2026
मानसरोवर जोन: 4–5 मार्च 2026
मुरलीपुरा जोन: 6 मार्च 2026 एवं 9 मार्च 2026
विद्याधर नगर जोन: 10–11 मार्च 2026
आदर्श नगर जोन: 12–13 मार्च 2026
किशनपोल जोन: 16–17 मार्च 2026
सिविल लाइन जोन: 18–19 मार्च 2026
हवामहल-आमेर जोन: 23–24 मार्च 2026
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शिविरों में बैंक प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जिससे मौके पर ही दस्तावेज़ों की जांच कर पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement