Advertisement
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से यूसुफ पठान का नाम वापस लेना दुर्भाग्यपूर्ण : केसी त्यागी

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की ओर से दिए नामों को स्वीकृति नहीं मिलने पर कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी काफी समय से राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर राजनीति कर रही है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद देश का पक्ष रखेंगे। इसमें नाम नहीं, बल्कि विषय महत्वपूर्ण है।
बीसीसीआई की ओर से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के सभी आयोजनों से हटने के फैसले की आशंकाओं के बीच के.सी. त्यागी ने कहा, "बीसीसीआई को बिल्कुल ऐसे फैसले लेने चाहिए, मैं इसका स्वागत करूंगा। जब युद्ध, नफरत और बदले की भावना हो, तो खेल नहीं चल सकता।"
बता दें कि भारत और पाकिस्तान आमतौर पर सिर्फ आईसीसी इवेंट्स और एशिया कप में ही एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं। दोनों टीमें इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर चुकी हैं। इन मैचों में भारत के हाथों पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एशिया कप से हाथ खींचकर भारत ने पाकिस्तान को क्रिकेट की पिच पर जोरदार झटका दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


