Youth shot dead, four accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोली मारकर युवक की हत्या, चार अभियुक्त गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 28 अप्रैल 2024 4:21 PM (IST)
गोली मारकर युवक की हत्या, चार अभियुक्त गिरफ्तार
दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने ब्लाइन्ड मर्डर का 24 घन्टे में खुलासा कर दिया। पत्नी के साथ अवैध संबध होने के शक व पैसों के लेन देन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात में शामिल जीतेश पुत्र राजपाल जाति मीना उम्र 35 साल निवासी ब्रह्मबाद, रामनाथ उर्फ पायलेट पुत्र राजाराम जाति मीना उम्र 36 साल निवासी ब्रह्मबाद, विकास कुमार मीना पुत्र राजपाल जाति मीना उम्र 24 साल निवासी ब्रह्मबाद, अशोक मीना पुत्र श्रीमन मीना जाति मीना उम्र 29 साल निवासी ब्रह्मबाद को गिरफतार किया है। एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई विजय सिह निवासी चांदेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पेशउसका बडा भाई बत्तूलाल पुत्र हरसहाय मीना टेन्ट का कार्य करता था। 25 अप्रेल को भाई ने जीतेश मीना को फोन किया तथा कहा कि ये लेग मुझे मार रहे हैं। तुम आकर मुझे बचा लो। मैं रेती वाले खेत पर हूं। उसके बाद जितेश मीना व 4-5 व्यक्ति रेतीवाले खेत चांदेरा पर पहुंचे तो वहां मेरा भाई पडा मिला। उसके बाद योगेन्द्र मीना ने मेरे बडे भाई निहालसिंह को फोन कर सूचना दी की बत्तूलाल को किसी ने गोली मार दी है।
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की हत्या
मृतक बत्तूलाल मीना व आरोपी जीतेश मीना ने करीब 6-7 साल पूर्व टैन्ट हाउस का बिजनिस पार्टनरशिप में शुरु किया था। बिजनिस के चलते मृतक बत्तूलाल मीना का आरोपी जीतेश मीना के घर आना जाना रहता था व पैसों का लेनदेन भी चल रहा था। घटना के करीब 15 दिन पूर्व सायंकाल मृतक बत्तूलाल मीना आरोपी जीतेश मीना के घर ग्राम ब्रह्मबाद आया था। जहां पर आरोपी की पत्नी घर पर अकेली थी। मृतक बत्तूलाल को घर पर बिना किसी घर के आदमी के घर पर आने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी व विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश को लेकर व पैसों के लेने देन के विवाद को लेकर आरोपी पक्ष ने अपने परिवारजन व रिश्तेदार के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर मृतक बत्तूलाल मीना को घटना के दिन सायंकाल को खेत पर साथ ले जाकर अवैध देशी कट्टे से फायर कर हत्या को अंजाम दिया। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिये मृतक के पेन्ट की जेब में एक जिंदा कारतूस रख दिया व देशी कट्टे को भी मौके पर पटक दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिये मृतक के फोन का इस्तेमाल कर आरोपी जीतेश को फोन किया व मृतक पर फायर होने की जानकारी दी। जो कि आरोपियों के षडयंत्र का एक हिस्सा था। जिसके तहत आरोपी जीतेश मीना अपने साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों को साथ लेकर घटनास्थल पंहुचता है व मृतक को बोलेरो गाडी में रख कर पुलिस को सूचना करता है। जिससे किसी को आरोपियों पर किसी प्रकार का कोई शक न हो।
इस मामले के शीघ्र खुलासे को 5 टीम गठित की थी। एएसपी दिनेश अग्रवाल, मानपुर डीएसपी दीपक मीना के सुपरविजन में मेहन्दीपुर बालाजी थानाधिकारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में गठित विभन्न टीम द्वारा 4 हत्यारों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement