Advertisement
मकान में विस्फोट से युवक की मौत, 3 महिलाएं झुलसीं

इस घटना में 40 वर्षीय गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां अनवरी बेगम, पत्नी रेहाना और बेटी नन्हकी गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विस्फोट की क्षमता तीव्र होने के कारण मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम व बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड टीम को जांच में लगाया गया है। मामले में जांच की जा रही है कि एक्सप्लोसिव की क्षमता कितनी थी।
उन्होंने बताया कि मृतक गुड्डू के पिता के पास पटाखे का लाइसेंस था। उसका नवीनीकरण हुआ था या नहीं, इस बारे में भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भदोही
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


