Youth INTUC has nothing to do with Congress -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा इंटक से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 5:23 PM (IST)
युवा इंटक से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में युवा इंटक नाम से चल रहे किसी संगठन का कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से ही पता चला है कि राज्य में युवा इंटक नाम से कोई संगठन काम कर रहा है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आधिकारिक तौर इस प्रकार का कोई भी संगठन (युवा इंटक) नहीं है और न ही ऐसे किसी संगठन को पार्टी की तरफ से कोई मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि इंटक नाम से अग्रणी संगठन पीसीसी और एआईसीसी में कार्य कर रहा है। इसके अलावा अगर कोई अन्य संगठन युवा इंटक के नाम पर कार्य कर रहा है तो उसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement