Youth defeats with hashish, arrest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चरस के साथ धरा युवक

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 4:59 PM (IST)
चरस के साथ धरा युवक
शिमला। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने एक युवक को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। युवक की पहचान मंडी निवासी सन्नी वर्मा के तौर पर हुई है। इस युवक से पुलिस ने 110 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज तड़के ढली पुलिस इंस्पेक्टर बाबूराम, एसआई दीपक, हैडकांस्टेबल दलजीत, कांस्टेबल अनिल गश्त पर थे तो उन्होंने सन्नी वर्मा को संदिग्ध अवस्था में रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से उक्त नशे का सामान बरामद हुआ है। पुलिस को शंका है कि यह युवक चरस की स्पलाई चेन का ही एक हिस्सा है। उसके खिलाफ ढली पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। रिमांड के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

[@ यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement