बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में एन0एस0एस0 के पूर्व समन्वयक डा0 एम0एम0 सिंह ने कहा कि डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम के द्वारा सारे देश के युवाओं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को जागरूक किया जा सकता है। एन0एस0एस0 युवाओं का एक समूह है, जो इस कार्य को बखूबी निभा सकता है। विपिन बिहारी डिग्री कालेज के प्राचार्य डा0 एम0एम0 पाण्डेय ने कहा कि किसी भी सिक्के के दो पहलू होते हैं। डिजिटल इण्डिया के इस कार्यक्रम का धनात्मक पहलू लेकर यदि युवा चलते है तो देश एवं समाज का विकास हो सकता है।
यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार,
देखिए वीडियोयह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे