आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के
तत्वावधान में रविवार को नगर के मेहता पार्क में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण
सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल
रहे। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये
भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने कहाकि सन् 2012 में प्रदेश के
युवाओं ने बड़ी उम्मीद के साथ अखिलेश यादव को युवा चेहरे के नाम पर सपा की सरकार
बनाई लेकिन आज लगभग 5 वर्ष बीतने को है और प्रदेश वासी अपने आप को अब ठगा महसूस कर रहा
है।
युवा सम्मेलन के जिला संयोजक कमलेन्द्र मिश्र मोनू ने कहाकि प्रदेश में मौजूदा सरकार के
मंत्रियों ने जमकर लूटपाट मचाई है,
लेकिन प्रदेश के युवा अब ऐसी सरकारों
को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और हर घर घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांग कर वन बूथ 10 यूथ के संकल्प के
साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र
दत्त शुक्ल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहाकि प्रदेश में प्रदेश की सरकार
गुण्डे चला रहे है थानों पर पीडि़तों की बात नहीं सुनी जा रही है, उत्तर प्रदेश सरकार
की नीतियों के कारण आज युवा बेरोजगार हो रहा है।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी