भरतपुर। उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव बहरा रेखपुर में बुधवार रात अपने खेत में फसल को पानी देने गए एक युवक को किसी अनजान व्यक्ति ने गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जिला आरबीएम अस्पताल की मोचरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है और आरोपी की तलाश जारी है। मामला उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव बहरा रेखपुर का है जहा 24 वर्षीय कुंवर सिंह अपने चचेरे भाई साहब सिंह के साथ गांव से कुछ दूरी पर अपने खेत में फसल को पानी देने के लिए रात करीब नौ बजे गया था। रास्ते में कोई अजनबी व्यक्ति हथियार के साथ उनको मिला और जब उन्होंने अजनबी से उसके बारे में पूछा तो उसने कुंवर सिंह पर फायरिंग कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने हत्या का पुलिस में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका