young man climbed up the tower, was not solved in negotiations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहीं उतरे टॉवर पर चढ़े युवक, समझौता वार्ता में नहीं निकला हल

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 1:16 PM (IST)
नहीं उतरे टॉवर पर चढ़े युवक, समझौता वार्ता में नहीं निकला हल
भीलवाड़ा। गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार शाम 4 बजे 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़े तीन गुर्जर युवक बुधवार दोपहर तक नीचे नहीं उतरे हैं। मंगलवार रात को प्रशासन और गुर्जर आरक्षण समर्थक नेताओं की बीच हुई समझौता वार्ता विफल होने के बाद इन लोगों ने रात की सर्दी से बचने के लिए रजाई-गद्दे भी ऊपर ही मंगवा लिए थे। वहीं इनकी हौसला अफजाई के लिए विधायक धीरज गुर्जर की अगुवाई में गुर्जर नेताओं ने टॉवर के नीचे अलाव तापकर रात गुजारी। गुर्जर नेताओं और प्रशासन के बीच लगातार समझाइश चल रही है लेकिन, टॉवर पर चढ़े युवक एसबीसी के आरक्षण को पूरा करने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं। युवक पिछले 20 घण्टों से टावर पर ही चढ़े हुए हैं। ठिठुराती सर्दी में भी इन्होंने रात ऊपर ही गुजारी। भीलवाड़ा शहर में यह दूसरा मामला है जब कोई युवक 20 घंटे लगातार मोबाइल टॉवर पर चढ़े रहा। पहला मामला 2004 में हुआ था। जिसमें एनएसयूआई के छात्र कुणाल ओझा ने 24 घंटे मोबाइल टॉवर पर ही निकाले थे।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement