भीलवाड़ा। जिले के आसींद उपखण्ड के कावलास ग्राम पंचायत में गांव का ही नंदलाल गुर्जर पंचायत की कार्यशैली से नाराज होकर एक निजी मोबाइल फोन कम्पनी के टॉवर पर चढ़ गया। नंदलाल ने बताया कि उसने पुश्तैनी मकान के लिए कई बार पंचायत को पट्टा जारी करने के लिए लिखित में पंचायत के पास भेजा लेकिन, सरपंच ने मेरे मकान का पट्टा जारी नहीं किया। इसके विरोध में उसने मोबाइल टॉवर पर चढऩे की ठानी। वहीं मोबाइल टॉवर पर युवक के चढऩे की सूचना को लेकर आसींद तहसीलदार रामनिवास मीणा एवं सीओ नानूराम मीणा मौके पर पहुंचे तथा युवक को समझा-बुझा कर टॉवर से उतरा। बाद में पुलिस युवक को आसींद थाने में लेकर आई और पूछताछ की।
ये महेश शाह से भी आगे!घर में मेंबर4, डिक्लेयर की 2 लाख करोड की आय