young man appeared to Vikshpt mobile climbing tower-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विक्षप्त युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़ कर दिखाई कलाबाजियां

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 11:32 PM (IST)
विक्षप्त युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़ कर दिखाई कलाबाजियां
भीलवाड़ा । जांकों राखे सांईयां मार सके ना कोई । ऐसा ही कुछ वाक्या मंगलवार को राजीव गांधी पार्क में देखने को मिला। जहां एक विक्षप्त युवक मोबाईल टॉवर पर चढ़ गया। जिसने करीब एक घण्टे तक टॉवर पर कलाबाजियां दिखाता रहा। हर पल यही लगता रहा कि जैसे वह अब नीचे गिर जायेगा लेकिन हरत की बात यह रही कि उस सकुशल नीचे उतार लिया गया। सुभाष नगर थाना पुलिस ने उसके भाई की मदद से युवक को नीचे उतारा। सूचना पर मौके पर सीओ सिटी विमल सिंह भी पहुंचे। सुभाष नगर थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा ने कहा कि कालसास का रहने वाला विक्षप्त युवक प्रहलाद मोबाईल टॉवर पर चढ गया था। इस पर हमने वन विभाग से जाल मंगवाया गया और उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई लेकिन विक्षप्त होने के कारण उसे हमारी बात समझ में नहीं आ रही थी। इस पर हमने उसके भाई राजू को बुलाया गया। जिसने कांस्टेबल रविन्द्र के साथ टॉवर के ऊपर चढाया गया था। उसने विक्षप्त युवक से समझाईस की ओर उसे सकुशल नीचे उतार लिया। उसके नीचे उतरने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली। सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement