You will form government in Punjab, Sisodia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में आप की सरकार बनेगी-सिसोदिया

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 9:27 PM (IST)
पंजाब में आप की सरकार बनेगी-सिसोदिया
लुधियाना। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने लुधियाना में पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसवाईएल पर स्टैंड पंजाब की जनता ने तय करना है। वह तो यहां मां दुर्गा का आर्शिवाद लेने आए है। वह इसमें क्या कहेंगे। आम आदमी का स्टैंड पंजाब से अलग नहीं है। सिसौदिया ने कहा कि वह आज लुधियाना में मां दुर्गा का आर्शिवाद लेने आए है। वैसे पंजाब के लोग दिल्ली की तरह पंजाब में आप की सरकार लाने का मन बना चुके है। वह मां से उनके लिए आशिर्वाद चाहते है ताकि सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार, नशे व शोषण की सफाई का असली काम किया जा सके।

सिसोदिया ने कहा कि वह कांग्रेस व भाजपा सरकारों को चुनौती देते है कि वह साबित करें कि किसी भी सरकार ने दो साल के शासन काल में इतना कार्य किया, जितना दिल्ली सरकार ने किया। दिल्ली में हेल्थ, एजूकेशन, पानी , बिजली में बहुत काम किया गया है। विपक्षी दल अकाली व कांग्रेस मिले हुए है तथा अकाली दल तो अंदरखाते लोगों से आप की बजाये कांग्रेस को जिताने के लिए कह रहा है।

इस मोके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह लु​धियाना में आकर उन्होंने मां से आर्शीवाद लिया है और कामना की है कि जैसे दिल्ली में उनकी सरकार बनी है वैसे ही पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की ही सरकार बने। अकालियों को तो मालूम है कि वह नहीं जीत पाएंगे, इसलिए वह कांग्रेस की मदद कर रहे है ताकि कांग्रेस सत्ता पर काबिज हो जाए और उन्हें कुछ न हो। उन्होने कहा कि इस बार पंजाब की जनता मन बना चुकी है ​कि वह पंजाब में आम आदमी पार्टी की ही सरकार चाहती है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने महानगर के कुछ उद्यमियों के साथ भी मुलाकात की। उसके बाद सिसोदिया ने देर शाम को घुमारमंडी स्थित आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गए स्टेज पर भगवान जगन्नाथ की आरती भी की।

[@ सड़क हादसों पर रोकथाम के लिये रोड डेलीनेटर सुविधा शुरू]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement