Advertisement
योगी ने चुनाव में खूब बहाया पसीना, 49 दिन में की 111 जनसभाएं

इस चरण में सबसे बड़ा नाम रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह का है। वहीं अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मोहनलालगंज से कौशल किशोर, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा और फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति भी इन्हीं सीटों से प्रत्याशी हैं। बाराबंकी की उम्मीदवार राजरानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 मई को रैली की थी।
13 मई को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सीट के लिए चुनाव प्रचार किया। वहीं 12 मई को बहराइच जनपद के अंतर्गत कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी करण भूषण के लिए भी सीएम योगी ने जनसभा की। इसके साथ मोहनलालगंज में कौशल किशोर के लिए सीएम योगी ने जनसभा की थी।
रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में चुनाव प्रचार किया है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क कर पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए समय मांगा है।
भाजपा हाईकमान के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ पंजाब में भी चुनावी रैली करते नजर आ सकते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होना है। 18 मई यानी शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर चुनाव होंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


