Yogi welcomes Jitin to BJP, Ajay Lallu calls treacherous -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी ने भाजपा में जितिन का किया स्वागत, अजय लल्लू ने विश्ववासघाती करार दिया

khaskhabar.com: बुधवार, 09 जून 2021 3:43 PM (IST)
योगी ने भाजपा में जितिन का किया स्वागत, अजय लल्लू ने विश्ववासघाती करार दिया
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसाद के भाजपा में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी और मजबूत होगी। वहीं यूपीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जितिन प्रसाद को विश्वासघाती करार दिया है।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा, '' कांग्रेस में वह सांसद और फिर मंत्री बने। उन्हें हाल ही में चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया था। कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, लेकिन बदले में उन्होंने क्या किया है?''
लल्लू ने कहा कि जितिन प्रसाद के जाने से विचारधारा पर चलने वाली पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, '' लोग आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन पार्टी चलती रहती है।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement