Advertisement
भ्रष्टाचार पर योगी सरकार की जीरो टालरेन्स नीति - मनीष शुक्ला

शुक्ल ने योगी सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि अब तक के इतिहास में सबसे तेज 95 प्रतिशत गन्ना मूल्य बकाये का भुगतान हुआ। योगी सरकार किसानों की दशा सुधारने के लिए कटिबद्ध है। ऋण माफी, फसल बीमा योजना, खरीद केन्द्र, न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी योजनाएं दिन-प्रतिदिन आ रही है। आगे भी किसानों के मनोबल बढाने के लिए योगी सरकार काम करती रहेगी। किसानों की आय दो गुनी करने की दिशा में योगी सरकार दिसम्बर माह से किसानों की पाठशाला शुरू करने जा रही है, जिसमें उन्हें अत्याधुनिक वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के गुर सिखाये जाएंगें।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को चैन से बैठने नहीं देगी। अखिलेश यादव के संरक्षण में बी0के0 यादव जैसे लोंगो ने किसानों के हितों पर कुठाराघात किया, संघ के मूल उद्देश्य ‘किसानों का हित-किसानों की समृद्धि‘ से भटक कर अपना हित-अपनी समृद्धि कार्य में लगे रहे। योगी सरकार लगातार अकर्मण्य, भ्रष्टाचारी और विधि विरूद्ध कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दण्डित कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


