बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने
मंत्रिमंडल की पहली बैठक में प्रदेश के दो करोड से अधिक लघु और सीमांत
किसानों को फायदा देते हुए उनका एक लाख रूपये तक का कर्जा माफ करने का अहम
फैसला किया। सरकार ने किसानों का कुल मिलाकर 36,359 करोड रूपये का कर्ज माफ
करने का निर्णय किया। सरकार ने किसानों द्वारा किसी भी बैंक से लिया गया
फसली कर्ज माफ किया है। इसके लिए सभी किसानों के खातों में फौरन भुगतान
किया जाएगा। इस फैसले से उत्तर प्रदेश के राजकोष पर 36,359 करोड रूपये का
बोझ आएगा।