yogi adityanath 11 controversial statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी आदित्यनाथ विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरते रहे हैं,पढें उनके 11 बयान

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 7:03 PM (IST)
योगी आदित्यनाथ विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरते रहे हैं,पढें उनके 11 बयान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के हाथों में उत्तर प्रदेश की कमान सौंप दी है। विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगी। इससे बाद पार्टी ने ऐलान किया कि योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन, क्या आपको बात है कि योगी आदित्यनाथ हमेशा विवादित बयानों के कारण सुर्खियां बटोरते रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि विवादित बयानों के चलते उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ा है। आईये योगी आदित्यनाथ के विवादित बयानों पर एक नजर डाले...
1. लव जेहाद: अगस्त 2014 में योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने समर्थकों से कहते सुनाई दे रहे थे, हमने फैसला किया है कि अगर वे एक हिंदू लडक़ी का धर्म परिवर्तन करवाते हैं तो हम 100 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाएंगे। इस पर योगी ने कहा था कि वे इस वीडियो पर कोई सफाई नहीं देंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement