Advertisement
योगांध्र 2025 - पीएम मोदी बोले, 'दुनिया तनाव के दौर से गुजर रही, मेरी अपील योग को ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम बनाया जाए'

इस दौरान पीएम मोदी बोले- अभी नेवी के जहाज में भी योग कार्यक्रम चल रहा है। चाहे ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों या एवरेस्ट की चोटियां या समुंदर का विस्तार हो एक ही संदेश आता है कि योग सभी का है और सभी के लिए है। विशाखापट्टनम के लोगों ने इतना अच्छा आयोजन किया है कि सीएम चंद्रबाबू और पवन कल्याण गारू को बधाई देता हूं।
प्रधानमंत्री ने योग का अर्थ दुनिया को जोड़ना बताया। पीएम मोदी ने कहा- देश और दुनिया के सभी लोगों को इंटरनेशनल योग डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व 21 जून को एकसाथ योग कर रहा है। योग का सीधा सादा अर्थ होता है जुड़ना और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व का जोड़ा है।
आज योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल में योग शास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलिंपियाड में भाग लेते हैं।
बता दें, इस कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और योग प्रेमी भाग ले रहे हैं, जिससे भारत का योग संदेश वैश्विक पटल पर और सशक्त हो रहा है।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई थीं, जिसमें सुरक्षा, तकनीकी और व्यवस्थात्मक पहलुओं का विशेष ध्यान रखा गया।
आरके बीच पर एक साथ 3.19 लाख लोगों के योग करने की व्यवस्था की गई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, राज्य, देश और दुनिया भर के आठ लाख स्थानों से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


