Advertisement
'हां हो गई गलती', 'पार्डन डे' पर ' सॉरी' कहकर रूठों को मना लें

अगर कोई आपसे नाराज है तो एक सॉरी कहकर उसे मना लें। अपने दोस्तों, करीबियों या किसी अन्य व्यक्ति को माफ करने अपना दिल हल्का कर लें, क्योंकि गलती करना और इसे माफ करना यही एक मानव की पहचान है।
अगर हम अपनी भूल को स्वीकार कर लें या किसी की गलती को क्षमा कर दें तो लाइफ बहुत पॉजिटिव हो जाती है। अपनी गलती को स्वीकार करना खुद को छोटा करना नहीं है, बल्कि यह आपके मजबूत व्यक्तित्व की पहचान है। इसी तरह किसी को माफ करना भी बड़प्पन का उदाहरण है।
हमें अक्सर एक-दूसरे से बहुत शिकायतें रहती हैं। कभी-कभी तो मामला इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हम बात करना भी बंद कर देते हैं। इससे हमारे रिश्ते खराब होते हैं और हमारा मन-मस्तिष्क नेगेटिविटी से भी भर जाता है। हम उस इंसीडेंट को सोचते रहते हैं और खुद को बहुत बंधा हुआ भी महसूस करते हैं।
किसी की गलती पर पर्दा डालना बिल्कुल गलत है, लेकिन इसे माफ करके आगे बढ़ना ही लाइफ है। इसी तरह अगर हमसे कोई गलती हो जाती है तो एक सॉरी कहकर आप अपने आपसी मनमुटाव को दूर कर सकते हैं। यह हमें शांति और खुशी पाने का मौका देता है।
---आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


