Written test for the Super-100 program on June 14-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 14 जून को होगी लिखित परीक्षा

khaskhabar.com: रविवार, 09 जून 2019 5:58 PM (IST)
सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 14 जून को होगी लिखित परीक्षा
चंडीगढ़ । हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ‘सुपर-100’ कार्यक्रम के लिए अब 14 जून, 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहले यह लिखित परीक्षा 10 जून, 2019 को आयोजित की जानी थी। विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा नीट, आई.आई.टी एवं जे.ई.ई के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। उनके रहने-खाने का प्रबंध भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘सुपर-100’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मई, 2019 थी। यह कार्यक्रम दसवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है ताकि ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement